अग्नि शमन संयंत्र नहीं होने के कारण नगर निगम ने चार लाइब्रेरी को किया सीज देखें वीडियो
चार लाइब्रेरी सीज
बीकानेर। देशभर में पिछले दिनों हुई अग्नि संबंधी घटनाओं से सीख लेनी चाहिए। लेकिन कुछ प्रतिष्ठान है जो पैसा कमाने पर तो ध्यान देते हैं लेकिन स्वयं व जनता की सुरक्षा के प्रति लापरवाह बने हुए हैं।
जबकि आग कभी भी लग सकती है। एसी व अन्य बिजली उपकरणों में शॉर्ट सर्किट व ब्लास्ट जैसी स्थितियां कभी भी बन सकती है। ऐसे ही प्रतिष्ठानों को लाइन पर लाने के लिए
नगर निगम आयुक्त आईएएस सिद्धार्थ पालानीचामी के निर्देशों पर अग्नि शमन अधिकारी रेवंत सिंह शेखावत ने कमर कस ली है।पिछले 24 घंटों में रेवंत सिंह ने दो कोचिंग संस्थानों व चार लाइब्रेरी पर कार्रवाई की है। फायर एनओसी ना होने की वजह इन सभी को सीज कर दिया गया है।अग्नि शमन अधिकारी रेवंत सिंह के अनुसार पटेल नगर स्थित एग्री पाठशाला, बॉस एकेडमी, पेसिफिक लाईब्रेरी, जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित राधा रानी लाईब्रेरी, पवनपुरी साउथ स्थित जेनिथ लाईब्रेरी व करणी नगर स्थित बुक्स बडी लाइब्रेरी को सीज अन्य दिया गया है।रेवंत सिंह ने कहा कि नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पालानीचामी के निर्देशानुसार ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
हमसे जुड़ें



