जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठी चार्च के विरोध में कांग्रेस ने की प्रेस वार्ता देखे वीडियो
बीकानेर। जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों और युवाओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपना लिया है। कांग्रेस ने इस घटना को लोकतंत्र का हनन करार देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग की है। सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने कहा कि लोकतांत्रिक
तरीके से अपनी आवाज उठाने वाले युवाओं और विपक्ष के नेताओं के साथ बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने
कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है और शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस के माध्यम से कार्रवाई कराई जा रही है। जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्राओं, छात्रों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर किया गया लाठीचार्ज अत्यंत निंदनीय है। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के पेपर लीक मामले ने देशभर के लाखों विद्यार्थियों और उनके परिवारों का भविष्य प्रभावित किया है। उनका कहना था कि परीक्षा प्रणाली में आई गंभीर खामियों के कारण युवाओं का विश्वास कमजोर हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले की नैतिक जिम्मेदारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेते हुए तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए था,लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस मौके पर यशपाल गहलोत, आनंद सिंह सोडा सुमित कोचर राहुल जादू संगत सहित अनेक लोग मौजूद रहे
हमसे जुड़ें



