बुधवार, 29 जुलाई 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट,धमकाने और नकदी ले जाने का आरोप देखें वीडियो

Bikaner Jul 23, 2026 Super Admin 67
शेयर:
घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट,धमकाने और नकदी ले जाने का आरोप देखें वीडियो

बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र स्थित डीडू सिपाहियों के मोहल्ले में रहने वाली एक विवाहिता ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट, धमकाने और नकदी ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपी है।
पीड़िता नेक परवीन पत्नी अकबर अली के अनुसार 21 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे फरमान खान, साहिल चौहान उर्फ डेविल, अबुतराब उर्फ रुहमान, अरमान खान, अमीन चुनगर सहित 6-7 अन्य लोग गंडासी, लोहे के सरिए, पाइप, हॉकी सहित अन्य हथियार लेकर उसके घर पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने घर का मुख्य गेट तोड़ दिया, खिड़कियों को क्षतिग्रस्त कर जबरन घर में प्रवेश किया।शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने घर में घुसते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया। वीडियो में आरोपी कथित रूप से पीड़ित परिवार को धमकाते और अंजाम भुगतने की चेतावनी देते दिखाई दे रहे हैं।महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके बाल पकड़कर मारपीट की। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पुत्र मोहम्मद रियान के साथ भी मारपीट की गई। धक्का देने से वह फर्श पर गिर गई। आरोप है कि जाते-जाते हमलावरों ने घर में जमकर तोड़फोड़ की और परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यह तो सिर्फ ट्रेलर है।नेक परवीन ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी घर में रखे करीब 20 हजार रुपये भी अपने साथ ले गए। महिला का कहना है कि आरोपियों की उसके पुत्र इब्राहिम से पुरानी रंजिश है और उसी रंजिश के चलते पूरे परिवार को निशाना बनाया जा रहा है।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

https://youtube.com/shorts/j6lZ8x7vyC8?feature=share

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें