लंबे इंतजार के बाद शहर में हुई झमाझम बरसात मौसम हुआ खुशनुमा देखें वीडियो
Bikaner
Jul 23, 2026
Super Admin
49
बीकानेर। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद बीकानेर में मानसून ने जोरदार दस्तक दे दी। बुधवार दोपहर हुई पहली झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से बेहाल शहरवासियों को बड़ी राहत दी। कई दिनों से 40 डिग्री के आसपास तापमान और उमस से परेशान लोगों के चेहरे बारिश की फुहारों के साथ खिल उठे।
बारिश शुरू होते ही शहर का माहौल बदल गया। बच्चे गलियों में निकल आए, युवा साइकिल चलाते हुए बारिश का आनंद लेने लगे, जबकि महिलाएं और बुजुर्ग भी छतों पर पहुंचकर बरसात का स्वागत करते दिखाई दिए।
हमसे जुड़ें



