बुधवार, 29 जुलाई 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

पीबीएम अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में मैरिज और सुरक्षा गार्ड के बीच हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा पुलिस पहुंची मौके पर देखें वीडियो

Bikaner Jul 24, 2026 Super Admin 79
शेयर:
पीबीएम अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में मैरिज और सुरक्षा गार्ड के बीच हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा पुलिस पहुंची मौके पर देखें वीडियो

मरीज और सुरक्षा गार्ड के बीच कहासुनी 
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल की मेडिसिन की 16 नंबर ओपीडी में शुक्रवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक मरीज और सुरक्षा गार्ड के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी, जिससे ओपीडी में मौजूद मरीजों और परिजनों की भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ मरीज पुलिस से भी उलझ गए, जिससे माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने संबंधित लोगों को अपनी गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के कारण मेडिसिन ओपीडी में कुछ समय तक अव्यवस्था का माहौल रहा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

https://youtube.com/shorts/CJYoHCQjsMY

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें