शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग,घरेलू सामान जलकर खाक देखे वीडियो

Jul 24, 2026 Super Admin 62
शेयर:
शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग,घरेलू सामान जलकर खाक देखे वीडियो

फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, फर्नीचर, टीवी व सिलाई मशीन सहित घरेलू सामान जलकर खाक

 शहर के गड़सीसर रोड स्थित मानव भारती स्कूल के पास वार्ड संख्या 30 में शुक्रवार को एक मकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार ज्योति प्रकाश के घर में फ्रिज में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कमरे में रखे फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान को अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही आसपास के लोगों ने तुरंत आग बुझाने के प्रयास शुरू किए तथा अग्निशमन दल को सूचना दी। आग की घटना में कमरे में रखा फर्नीचर, सिलाई मशीन, टेलीविजन सहित अन्य घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

सूचना मिलते ही आग बुझाने वाली टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। आग बुझाने के अभियान में विमल बिनावरा, मनीष, रोहित, नवीन, सचिन, गौतम और राजवीर ने सक्रिय भूमिका निभाई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का मुख्य कारण फ्रिज में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। समय पर राहत एवं बचाव कार्य होने से आग को अन्य कमरों और आसपास के मकानों तक फैलने से रोक लिया गया।

https://youtu.be/mgtcE9lOK94

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें