शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

पीबीएम अस्पताल में चोरी: का प्रयास गार्ड की नजर पड़ी तो छत से कूदकर भागा युवक देखें वीडियो

Bikaner Jul 24, 2026 Super Admin 80
शेयर:
पीबीएम अस्पताल में चोरी: का प्रयास गार्ड की नजर पड़ी तो छत से कूदकर भागा युवक देखें वीडियो

पीबीएम अस्पताल में चोरी: गार्ड की नजर पड़ी तो छत से कूदकर भागा युवक
बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीबीएम में सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अब तक अस्पताल  परिसर में बाइक चोरी और जेबतराशी की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन अब चोर अस्पताल के संसाधनों पर भी हाथ साफ करने लगे हैं।  गुरुवार को पोस्ट कोविड वार्ड की छत पर कॉपर पाइप चोरी करते हुए एक युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर  में हड़कंप मच गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पोस्ट कोविड वार्ड की छत पर तैनात गार्ड की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी, जो कॉपर पाइप  निकाल रहा था। गार्ड के शोर मचाते ही युवक छत से कूदकर भाग निकला। इसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों ने उसका पीछा  किया। युवक भागते-भागते ट्रॉमा सेंटर तक पहुंच गया, जहां अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया के निर्देश पर कर्मचारियों और स्टाफ ने उसे घेरकर पकड़  लिया।सूत्रों के अनुसार पकड़े जाने के बाद युवक अपना नाम-पता बताने से बचता रहा। इतना ही नहीं, उसने कर्मचारियों को चाकू मारने की  धमकी भी दी, जिससे कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस को भी अवगत कराया गया।अस्पताल क र्मचारियों का दावा है कि पकड़ा गया युवक पिछले करीब एक सप्ताह से पीबीएम अस्पताल के अलग-अलग हिस्सों में चोरी की वारदातों को अ ंजाम दे रहा था। आशंका है कि अस्पताल से लोहे, कॉपर और अन्य कीमती सामान की चोरी के पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ हो सकता  है।कर्मचारियों का कहना है कि यदि पुलिस इस युवक से गहन पूछताछ करे तो अस्पताल में लंबे समय से हो रही चोरी की कई घटनाओं का  खुलासा हो सकता है। वहीं, यदि मामले में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो अस्पताल में सक्रिय चोरों के हौसले और बुलंद होने की आशंका है।इस  घटना ने एक बार फिर पीबीएम अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कर्मचारियों और मरीजों का कहना है कि  अस्पताल जैसे संवेदनशील परिसर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना जरूरी  है।

https://youtu.be/6wE7955zzdM

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें