शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

युवाओं को निर्दयता से मारने के विरोध में कांग्रेसजनों का चुल्लू भर पानी में डूब मरो प्रदर्शन देखें वीडियो

Bikaner Jul 24, 2026 Super Admin 45
शेयर:
युवाओं को निर्दयता से मारने के विरोध में कांग्रेसजनों का चुल्लू भर पानी में डूब मरो प्रदर्शन देखें वीडियो

बीकानेर कांग्रेसजनों का चुल्लू भर पानी में डूब मरो प्रदर्शन
संविधानऔर लोकतंत्र की हत्या करने वाली सरकार को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए - सलीम भाटी
बीकानेर कांग्रेस जनो ने बाबा साहेब आंबेडकर जी की प्रतिमा के आगे किया प्रदर्शन

बीकानेर 24 जुलाई - भारतीय लोकतांत्रिक देश में जिस तरह संवैधानिक अधिकारों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही उसके विरोध स्वरूप आज बीकानेर कांग्रेस जनो ने अम्बेडर सर्किल स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा के आगे👉 *चुल्लू भर पानी में डूब मरो*👈 प्रदर्शन किया
पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस जन
मोदी शाह एक काम करो चुल्लू भर पानी में डूब मरो
लोकतंत्र की हत्या करने वालो चुल्लू भर पानी में डूब मरो
संविधान की धज्जियां उड़ाने वाले चुल्लू भर पानी में डूब मरो
युवाओ को निर्दयता से मारने वालो चुल्लू भर पानी में डूब मरो गगन भेदी नारे लगा रहे थे


बीकानेर शहर कांग्रेसजनों के द्वारा हुए इस विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलीम भाटी ने कहा कि ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है कि सरेआम भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों की धज्जिया उड़ाई जा रही है और केंद्र में बैठी भाजपा सरकार इस कृत्य को अंजाम दे रही है जिसके कारण संपूर्ण विश्व में भारत की छवि धूमिल हुई है ऐसे में शासन करने वाली पार्टी के नेताओं को शर्म से चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नित्यानंद पारीक ने कहा कि अंबेडकर जी ने संविधान में जो अधिकार दिए सरकार उनको कुचलना चाहती है इसके विरोध में आज संविधान निर्माता की प्रतिमा के आगे प्रदर्शन कर इसकी रक्षा की उनसे गुहार लगाई है

महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शशिकला राठौड़ ने कहा कि देहली में जिस तरह महिलाओं के साथ दरिद्रता की गई वो इस बात की परिचायक है कि यह सरकार  महिला विरोधी सरकार है

ओबीसी महिलाविंग राष्ट्रीय सदस्य उमा करल ने कहा कि भारतीय छात्र छात्राओं के साथ ये अन्याय किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा इनको शर्म आनी चाहिए कि इस देश का हर नागरिक भाजपा सरकार के शासन से दुखी है

ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भूटा और आनंद सिंह सोढा ने कहा कि भारतीय इतिहास में ऐसा कभी नहीं देखा कि अपने ही देश के नागरिकों युवाओं महिलाओं के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जाता हो वर्तमान भाजपा सरकार और उनके मंत्री शर्म लाज सब बेचकर भारत को तोड़ने का कार्य कर। रहे है जिसको बर्दाश्त नहीं किया जायेगा

यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष शाबीर अहमद ने कहा कि युवाओं के साथ जो अन्याय हुआ है उसका हिसाब जरूर चुकता किया जायेगा और भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा

पूर्व युवा अध्यक्ष आजम अली ने संचालन करते हुए भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया

इस अवसर पर श्रवण रामावत, रामनाथ आचार्य,इकबाल मलवान,  एजाज पठान, हाजिर खान, मनीष खान, जीतू नायक, दिन मोहमद, संजय, लक्ष्मी गुप्ता,
गीता गुप्ता, कांता कंवर, खुर्शीदा बागबान अनिता भाटी पुष्पा कंवर रेशम, राजा बाबूसहित कांग्रेस जन मौजूद थे

                               प्रेषक
नितिन वत्सस

https://youtu.be/Qe3L8QCoWRg

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें