शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के मामले को लेकर एनएसयूआई ने प्रधानमंत्री का फोन का पुतला देखें वीडियो

Bikaner Jul 25, 2026 Super Admin 29
शेयर:
पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के मामले को लेकर एनएसयूआई ने प्रधानमंत्री का फोन का पुतला देखें वीडियो

*पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस-NSUI का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग*

बीकानेर। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान देहात कांग्रेस कार्यालय से अंबेडकर सर्किल तक विरोध मार्च निकाला गया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि देशभर के युवा लगातार पेपर लीक जैसी घटनाओं से परेशान हैं, जिससे उनकी मेहनत और भविष्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ हुई कथित बर्बरता की भी निंदा की गई। श्री कृष्ण गोदारा ने कहा कि कांग्रेस और एनएसयूआई युवाओं की आवाज को दबाने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के सिपाही अन्याय के खिलाफ संघर्ष करते रहेंगे और किसी भी प्रकार के दमन से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की।
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, मदन गोपाल मेघवाल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भंवर कूकना, एनएसयूआई नेता श्रीकिशन गोदारा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ और उनकी आवाज को दबाने के प्रयास किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की गई।

https://youtu.be/6dGiSz3sNAo

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें