शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

पेपर लीक मामलों को लेकर भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन देखे वीडियो

Bikaner Jul 25, 2026 Super Admin 33
शेयर:
पेपर लीक मामलों को लेकर भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन देखे वीडियो

बीकानेर। शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक मामलों पर रोक, भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और छात्र आंदोलनों के दौरान हुई घटनाओं की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया गया कि देश का युवा लगातार पेपर लीक, भर्ती में देरी और रोजगार के सीमित अवसरों से परेशान है। संगठन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए पेपर लीक प्रकरणों और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर संसद में चर्चा कराने की मांग उठाई। साथ ही आंदोलन में शामिल छात्रों के खिलाफ किसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने और प्रभावित परिवारों को उचित सहायता देने की बात कही गई।
संगठन ने छात्र आंदोलनों के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच, सादी वर्दी में मौजूद व्यक्तियों की पहचान सार्वजनिक करने तथा घटनाक्रम से जुड़े सभी तथ्यों की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने, भर्ती परीक्षाओं में सुधार लागू करने, रिक्त पदों पर समयबद्ध भर्ती करने तथा पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग भी की गई।ज्ञापन में कहा गया कि शिक्षा, रोजगार और न्याय युवाओं का अधिकार है तथा सरकार को इन मुद्दों पर गंभीरता से कदम उठाने चाहिए, ताकि युवाओं का व्यवस्था पर विश्वास मजबूत हो सके।

https://youtu.be/YEQaaYd47eU

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें