शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वीरांगनाओं का हुआ सम्मान देखे वीडियो

Bikaner Jul 26, 2026 Super Admin 22
शेयर:
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वीरांगनाओं का हुआ सम्मान देखे वीडियो

बीकानेर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सैनिक स्मारक में श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैन्य अधिकारियों, पूर्व सैनिकों एवं सेना के जवानों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कारगिल वीरों की वीरांगनाओं का सम्मान भी किया गया। वक्ताओं ने कारगिल युद्ध के शहीदों के अदम्य साहस और बलिदान को याद करते हुए युवाओं से देशभक्ति की भावना को आत्मसात करने का आह्वान किया।
वीओ-:
कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर की गई। सैनिक स्मारक पर मौजूद पूर्व सैनिकों और अधिकारियों ने कारगिल युद्ध के वीर सपूतों के शौर्य और बलिदान को नमन किया। इस दौरान वीरांगनाओं को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
बाइट – कर्नल यश राठौड़, सैनिक कल्याण बोर्ड अधिकारी
"आज कारगिल विजय दिवस पर हम उन सभी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। वीरांगनाओं का सम्मान हमारे लिए गर्व का विषय है। नई पीढ़ी को उनके त्याग और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेनी चाहिए।"

https://youtu.be/bQVwfG05eBA

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें