मंगलवार, 28 जुलाई 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो • 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो

एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ सघन वृक्षारोपण देखे वीडियो

Bikaner Jul 26, 2026 Super Admin 31
शेयर:
एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ सघन वृक्षारोपण देखे वीडियो

'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

बीकानेर। हरियालो राजस्थान मिशन के अंतर्गत "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वार्ड नंबर 2, मुरलीधर व्यास नगर में रविवार को सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन जी छाजेड़ एवं देहात जिलाध्यक्ष श्याम जी पंचारिया रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सावधान इंडिया से दिनेश सिंह जी भदौरिया उपस्थित रहे। मंच संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा ने किया।

इस अवसर पर सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान प्रकृति के प्रति सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का महत्वपूर्ण संदेश देता है।

कार्यक्रम में पार्षद नरेश जी, कमल पुरोहित, सुनील जी, श्रवण टांडी, राजेश जी, ओम जी सुथार, निशु लांबा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन लक्ष्मी पारीक द्वारा किया गया, जबकि शालू दीक्षा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

https://youtube.com/shorts/8VPw0vxFuoo

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें