चालिया महोत्सव के तहत घर-घर बहराना कार्यक्रम का हुआ आयोजन देखे वीडियो
Bikaner
Jul 26, 2026
Super Admin
69
भारतीय सिंधु सभा महानगर बीकानेर
चालिया महोत्सव 2026
चालिया महोत्सव के तहत घर-घर बहराना कार्यक्रम का किया आयोजन
संत कंवर राम सिंधी समाज ट्रस्ट, भारतीय सिन्धु सभा महानगर, मातृ शक्ति सत्संग मंडली, जय झूलेलाल सिंधी युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में चालिया महोत्सव 2026 के ग्यारहवें दिन घर-घर झूलेलाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मार्ग में बहराना साहिब व पूज्य ज्योति का पुप्प वर्षा से स्वागत किया गया।
भारतीय सिन्धु सभा के किशन सदारंगानी ने बताया कि सिन्धी समाज के चालिया महोत्सव 2026 के आगामी चरण में धोबी तलाई व पवनपुरी कालोनी व सुदर्शना नगर में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। साथ ही बीकानेर चैपाटी व हिंगलाज माता के मंदिर में भजन-सत्संग-कीर्तन का आयोजन किया जायेगा।
हमसे जुड़ें



