मंगलवार, 28 जुलाई 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो • 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो

वैदिक मंत्रोंचार के बीच हुआ गो-पूजन, पूर्णिमा पर 500 से अधिक गोभक्त लेंगे संकल्प देखे वीडियो

Bikaner Jul 27, 2026 Super Admin 15
शेयर:
वैदिक मंत्रोंचार के बीच हुआ गो-पूजन, पूर्णिमा पर 500 से अधिक गोभक्त लेंगे संकल्प देखे वीडियो

वैदिक मंत्रों के बीच हुआ गो-पूजन, संकीर्तन; पूर्णिमा पर 500 से अधिक गोभक्त लेंगे संकल्प

बीकानेर। कानासर फांटा स्थित संत भावनाथ आश्रम की गोशाला में चल रहे गो-सम्मान अनुष्ठान के तहत को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गो-पूजन, सामूहिक संकीर्तन और गोशाला परिक्रमा जैसे धार्मिक आयोजन हुए। दिनभर चले कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में गोभक्तों, महिलाओं, युवाओं और सेवाभावियों ने भाग लेकर गो-सेवा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
अनुष्ठान संयोजक प्रह्लाद ओझा भैरूं ने गायों का पूजन किया। धनसिंह चौधरी, बजरंग राजपुरोहित, सोहन महाराज उपाध्याय और जगदीश राजपुरोहित ने गायों के चरण पखारे, जबकि भरत राजपुरोहित और केसरी सिंह राजपूत ने केसरिया ओढ़ना ओढ़ाया। श्रीमती यशोदा देवी उपाध्याय और सरिता पुरोहित ने गायों को मेहंदी लगाई।
पं. सुरेश महाराज ने वैदिक मंत्रों का पाठ किया तथा संत भावनाथ महाराज ने पुराणों में वर्णित गौमाता के महत्व पर प्रकाश डाला। शाम को गोशाला परिसर में लक्ष्मण चारण, ओम पारिक, प्रभु सिंह, केसरी सिंह और भूरामल प्रजापत की सत्संग मंडलियों ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं।

https://youtu.be/ivSoczHc0cE

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें