छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं ने सड़क पर लगाया जाम पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ा देखें वीडियो
बीकानेर। छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर मंगलवार को NSUI कार्यकर्ताओं ने बीकानेर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने हाईवे पर जाम लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया और प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे NSUI जिला अध्यक्ष हरिराम गोदारा सहित कई छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। छात्रों का आरोप है कि राज्य सरकार छात्रसंघ चुनावों पर रोक लगाकर युवाओं के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है तथा छात्र हितों पर कुठाराघात कर रही है।
NSUI कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव केवल प्रतिनिधित्व का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच हैं। चुनाव बहाल नहीं होने से विद्यार्थियों की आवाज दबाई जा रही है।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया, जबकि हिरासत में लिए गए छात्रों को बाद में पुलिस वाहन से थाने ले जाया गया।
NSUI नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की घोषणा नहीं करती है तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा
हमसे जुड़ें



