मंगलवार, 28 जुलाई 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो

Jul 28, 2026 Super Admin 7
शेयर:
ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो

बीकानेर, 28 जुलाई। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बज्जू क्षेत्र में पुलिस ने जासूसी और देश विरोधी गतिविधियों के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पाकिस्तान समर्थित तत्वों से संपर्क रखने, देश की गोपनीय सूचनाएं साझा करने तथा सोशल मीडिया अकाउंट का उपयोग अवैध और आतंकवादी गतिविधियों के लिए उपलब्ध कराने का आरोप है।

पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा के निर्देशन एवं महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश के निर्देशानुसार सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री बनवारीलाल के सुपरविजन तथा बज्जू थानाधिकारी श्री चन्द्रजीत सिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एटीएस से प्राप्त इनपुट के आधार पर कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अनिल कुमार बिश्नोई (18) पुत्र महावीर डेलू निवासी गौडू, थाना बज्जू है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी पाकिस्तान समर्थित शहजाद भट्टी एवं उसके सहयोगियों के संपर्क में था। उस पर देश विरोधी गतिविधियों के लिए गोपनीय सूचनाएं साझा करने, अपने नाम से जारी सिम कार्ड पर संचालित व्हाट्सएप अकाउंट का उपयोग संदिग्ध तत्वों को उपलब्ध कराने तथा सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने के आरोप हैं।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी श्री चन्द्रजीत सिंह भाटी, कांस्टेबल रामकुमार, जोगेन्द्र, हड़मानराम, पुखराम तथा एटीएस यूनिट बीकानेर के कांस्टेबल रामनाथ शामिल रहे।

https://youtube.com/shorts/krxvWRuGRWk?feature=share

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें