100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो
*डेंगू पर वार अभियान के तहत कलेक्ट्रेट सहित प्रशासनिक कार्यालयों में चला सघन एंटीलार्वा अभियान*
*100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश*
बीकानेर, 28 जुलाई। डेंगू पर वार अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को पब्लिक पार्क एवं उसके आसपास स्थित प्रमुख सरकारी प्रशासनिक कार्यालयों में विशेष एंटीलार्वा अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने कलेक्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला रसद अधिकारी कार्यालय, तहसील कार्यालय, बीकानेर विकास प्राधिकरण, कचहरी परिसर, संभागीय आयुक्त कार्यालय, जिला परिषद, वन विभाग सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों के समस्त परिसरों, छतों, कुंडियों, खुले स्थान का सघन निरीक्षण कर संभावित मच्छर प्रजनन स्थलों की जांच की तथा आवश्यक एंटीलार्वा गतिविधियां संपादित कीं।
उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. लोकेश गुप्ता के नेतृत्व में संचालित अभियान के दौरान कार्यालय परिसरों में लगे कूलरों, पानी के टैंकों, संग्रहण स्थलों तथा अन्य जलभराव वाले स्थानों की जांच की गई। जहां भी मच्छरों के लार्वा पनपने की संभावना मिली, वहां तत्काल एंटीलार्वा उपचार किया गया।
जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट नीलम प्रताप सिंह राठौड़ ने नर्सिंग विद्यार्थियों को फील्ड गतिविधियों, लार्वा की पहचान एवं स्रोत निस्तारण की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। अभियान में सहायक मलेरिया अधिकारी अशोक व्यास, नर्सिंग अधिकारी विजय सिंह तथा अजय भाटी और नासिर अली द्वारा विभिन्न विद्यार्थियों के दलों का नेतृत्व किया गया। ।
कार्मिकों की सहभागिता से बढ़ा जोश*
अभियान के दौरान विभिन्न कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डेंगू की रोकथाम के लिए प्रत्येक सप्ताह कूलरों एवं जल संग्रहण स्थलों की सफाई, अनावश्यक जलभराव समाप्त करने, मच्छरों के प्रजनन स्थलों की नियमित निगरानी तथा टेमीफॉस एवं एमएलओ के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी नर्सिंग विद्यार्थियों के साथ एंटीलार्वा गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई।
हमसे जुड़ें



