प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एम.डी. चोपदार का बीकानेर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत देखे वीडियो
बीकानेर आगमन पर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एम.डी. चोपदार का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के प्रदेशाध्यक्ष एम.डी. चोपदार के बीकानेर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व महापौर हाजी मक़सूद अहमद, सईद लौहार एवं उनकी टीम की ओर से प्रदेशाध्यक्ष का माला पहनाकर, साफ़ा बंधवाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।
स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेशाध्यक्ष एम.डी. चोपदार का जोरदार स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर अपने संकल्प को दोहराया।
इस अवसर पर पूर्व महापौर हाजी मक़सूद अहमद एवं सईद लौहार ने प्रदेशाध्यक्ष का अभिनंदन करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक विभाग प्रदेशभर में संगठन को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। वहीं, एम.डी. चोपदार ने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर कार्य करना होगा।
स्वागत समारोह में बंदु काका, शहीद भाई नेता, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद यासीन, मोहम्मद कुर्बान, हैदर अली, सादिक हुसैन कुरेशी, महबूब रंगरेज सहित अनेक कांग्रेसजन एवं अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हमसे जुड़ें



