शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र घंटाघर बाजार हुई चोरी की वारदात का सीसीटीवी फुटेज आए सामने देखे वीडियो

Bikaner Jul 30, 2026 Super Admin 36
शेयर:
प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र घंटाघर बाजार हुई चोरी की वारदात का सीसीटीवी फुटेज आए सामने देखे वीडियो

बीकानेर। जिले के नोखा कस्बे के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र घंटाघर बाजार में बुधवार देर रात हुई चोरी की वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में एक शातिर चोर सिर पर कपड़ा बांधे दुकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देता दिखाई दे रहा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।जानकारी के अनुसार चोरों ने करीब दो घंटे के भीतर छह दुकानों के ताले तोड़ दिए। इनमें से तीन दुकानों में चोरी होने की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य दुकानों के भी ताले क्षतिग्रस्त मिले हैं। चोरी हुए नकदी और सामान का आकलन किया जा रहा है, लेकिन व्यापारियों ने भारी नुकसान की आशंका जताई है।
घटना का पता गुरुवार सुबह लगते ही बाजार में व्यापारियों की भीड़ जुट गई। मुख्य बाजार में एक साथ कई दुकानों को निशाना बनाए जाने से व्यापारियों में रोष है। उन्होंने पुलिस गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान की जा रही है और मामले के खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

https://youtu.be/nP6GEzCUxRw

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें