शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

पुलिस दुर्व्यवहार के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने दूसरे दिन भी कलेक्ट्रेट के आगे किया प्रदर्शन देखें वीडियो

Bikaner Jul 30, 2026 Super Admin 36
शेयर:
पुलिस दुर्व्यवहार के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने दूसरे दिन भी कलेक्ट्रेट के आगे किया प्रदर्शन देखें वीडियो

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जैसलमेर में परिषद कार्यकर्ता के साथ कथित पुलिस दुर्व्यवहार के विरोध में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन बीकानेर में प्रदर्शन किया।
 कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपते हुए संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
एबीवीपी पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जैसलमेर में तिरंगा रैली की अनुमति लेने के लिए पुलिस थाने पहुंचे परिषद कार्यकर्ताओं के साथ थानाधिकारी सुरजाराम ने अभद्र व्यवहार किया और अपशब्दों का प्रयोग किया। इस घटना से छात्र संगठन में रोष व्याप्त है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने संबंधित सीआई को तत्काल निलंबित करने की मांग करते हुए दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिषद कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एबीवीपी के महानगर मंत्री मेहुल शर्मा ने कहा कि परिषद लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रख रही है, लेकिन यदि मांगों की अनदेखी की गई तो एबीवीपी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि छात्र कार्यकर्ताओं के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

https://youtu.be/G-QjNmVWTxo

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें