शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

सावन के पहले दिन हल्की बूंदाबादी से मौसम हुआ खुशनुमा देखें वीडियो

Bikaner Jul 30, 2026 Super Admin 25
शेयर:
सावन के पहले दिन हल्की बूंदाबादी से मौसम हुआ खुशनुमा देखें वीडियो

बीकानेर। सावन के पहले दिन आखिरकार इंद्रदेव बीकानेर पर मेहरबान हो ही गए। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान शहरवासियों को गुरुवार शाम राहत मिली। शाम होते-होते आसमान में बादलों ने डेरा जमाया और शहर के कई इलाकों में हल्की फुहारों ने मौसम को सुहावना बना दिया।
हल्की बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया और वातावरण में ठंडक घुल गई। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। कई लोग घरों से बाहर निकलकर सुहाने मौसम का आनंद लेते दिखाई दिए।
मौसम में आए इस बदलाव से बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी रौनक बढ़ गई। किसानों ने भी सावन के पहले दिन हुई इस बारिश को शुभ संकेत मानते हुए अच्छी वर्षा की उम्मीद जताई है।
शहरवासियों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह बारिश का दौर जारी रहा तो गर्मी और उमस से पूरी तरह राहत मिलने के साथ-साथ कृषि कार्यों को भी गति मिलेगी।

https://youtu.be/1_iiHgwDcd4

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें