शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

पीबीएमअस्पताल का कथित वायरल ऑडियो:"आग लगे तो लगे. चर्चा में अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल देखें वीडियो

Bikaner Jul 31, 2026 Super Admin 79
शेयर:
पीबीएमअस्पताल का कथित वायरल ऑडियो:"आग लगे तो लगे. चर्चा में अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल देखें वीडियो

बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीबीएम से जुड़ा एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में अस्पताल की विद्युत व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आई हैं। हालांकि वायरल ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।बताया जा रहा है कि ऑडियो में टीबी ओपीडी नंबर-10 की इंचार्ज अस्पताल के एक जिम्मेदार अधिकारी को फोन पर यह जानकारी दे रही हैं कि कमरे के बाहर लगी एमसीबी में आग लग रही है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ऑडियो में इंचार्ज यह भी कहती सुनाई दे रही हैं कि यदि कोई बड़ी घटना हो गई तो लोग उन्हें जिम्मेदार ठहराएंगे।
वायरल ऑडियो के अनुसार दूसरी ओर से जवाब मिलता है कि वायरिंग पुरानी है और लोड बढ़ा हुआ है, ऐसे में आग लगने की संभावना बनी रहती है। कथित बातचीत में यह भी कहा गया कि लोग एयर कंडीशनर में रहना पसंद करते हैं, इसलिए लोड बढ़ रहा है।
ऑडियो सामने आने के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और पुरानी वायरिंग बदलने को लेकर असमर्थता जताई।गौरतलब है कि हाल के महीनों में पीबीएम अस्पताल विभिन्न व्यवस्थागत मुद्दों को लेकर चर्चा में रहा है और अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठते रहे हैं।अब सोशल मीडिया पर वायरल इस कथित ऑडियो के बाद मरीजों और उनके परिजनों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

https://youtu.be/F82RITuXjPM

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें