शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने ग्रामीण क्षेत्रों में सुनी आमजन की समस्याएं देखे वीडियो

Bikaner Jul 31, 2026 Super Admin 34
शेयर:
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने ग्रामीण क्षेत्रों में सुनी आमजन की समस्याएं देखे वीडियो

*खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने नापासर में सुनी आमजन की समस्याएं, आए 219 प्रकरण*

*क्षेत्र को समर्पित किए विभिन्न विकास कार्य*

बीकानेर, 31 जुलाई। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने शुक्रवार को नापासर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों और कस्बावासियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।

नगरपालिका परिसर में प्रातः 11 बजे से शुरू जनसुनवाई देर शाम तक चली। इस दौरान कुल 219 प्रकरण प्राप्त हुए।  जनसुनवाई में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शहरी क्षेत्र के वार्डों से आए लोगों ने पेयजल, विद्युत, सड़क, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा, नगरीय निकाय तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़े प्रकरण मंत्री के समक्ष रखे।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और अनेक मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करें तथा लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन को राहत पहुंचाने तथा प्रशासन को जनता के द्वार तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री श्री गोदारा ने जनसुनवाई में आए प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनी और कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से तत्काल रिपोर्ट लेकर आवश्यक निर्देश दिए। 

इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अभियान के लाभार्थियों से संवाद किया और उन्हें खाद्य सुरक्षा प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश का गिव अप अभियान पूरे देश के लिए नजीर बना है। राष्ट्रीय स्तर पर इसकी सराहना हुई है। 

खाद्य मंत्री श्री गोदारा ने बताया कि बजट घोषणा में स्वीकृत नापासर उप जिला अस्पताल के लिए 17 करोड रुपए प्राप्त हो चुके हैं। शीघ्र ही भवन निर्माण के लिए निविदा की कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने कहा कि उप जिला अस्पताल से स्थानीय लोगों को स्तरीय चिकित्सा सुविधा मुहैया हो सकेगी। वहीं लूणकरणसर और नापासर नगर पालिका के लिए दो जेट मशीनें स्वीकृत हुई हैं। इसके नगरीय क्षेत्रों की स्वच्छता में और अधिक सुधार हो सकेगा। 

*नायक समाज के सामुदायिक भवन में विकास कार्यों का लोकार्पण*

इससे पूर्व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने नायक समाज के सामुदायिक भवन में लगभग 8.95 लाख रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने इंटरलॉक टाइल्स, सीढ़ी निर्माण, टॉयलेट एवं बाथरूम निर्माण कार्यों को आमजन को सुपुर्द करते हुए कहा कि सामुदायिक भवन सामाजिक गतिविधियों के महत्वपूर्ण केंद्र होते हैं और इनके सुदृढ़ीकरण से समाज को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ सामाजिक अवसंरचना को भी मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। 

*जाट मोहल्ले में विद्युतीकरण कार्यों का उद्घाटन*

मंत्री श्री गोदारा ने जाट मोहल्ले में लगभग 9 लाख रुपये की लागत से पूर्ण किए गए विद्युतीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि बिजली संबंधी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से आमजन को राहत मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि ढाई वर्षों में विधानसभा क्षेत्र में 21 से अधिक जीएसएस स्वीकृत हुए हैं, जो क्षेत्र के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे आमजन को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिल सकें।

दौरे के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।

https://youtu.be/NPIAjt_IBOg

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें