शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

पुलिस ने नष्ट किया 13.13 करोड़ का अवैध मादक पदार्थ देखे वीडियो

Bikaner Jul 31, 2026 Super Admin 43
शेयर:
पुलिस ने नष्ट किया 13.13 करोड़ का अवैध मादक पदार्थ देखे वीडियो

बीकानेर पुलिस ने नष्ट किया 13.13 करोड़ का अवैध मादक पदार्थ, 45 मामलों में जब्त माल का हुआ निस्तारण
बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 13 करोड़ 13 लाख 86 हजार 975 रुपये की अनुमानित कीमत के जब्तशुदा नशे के सामान को नियमानुसार नष्ट (डिस्पोज) किया है।
यह कार्रवाई 31 जुलाई 2026 को जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन और बीकानेर पुलिस द्वारा गठित ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में अंजाम दी गई।
45 मामलों में जब्त माल का हुआ निस्तारण
पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थानों में दर्ज कुल 45 अभियोगों (मामलों) से जब्त किए गए अवैध मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। नष्ट की गई सामग्री का विवरण इस प्रकार है:
डोडा पोस्त: 1091 किग्रा
गांजा: 17.255 किग्रा
एम.डी. (MD): 285.54 ग्राम
स्मैक: 132.64 ग्राम
एमडीएमए (MDMA): 512.25 ग्राम
नशे की गोलियां: 50,680 टेबलेट्स
कमेटी और अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
मादक पदार्थों के विनष्टीकरण की यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और नियमानुसार संपन्न कराई गई। इस अवसर पर बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़, पुलिस निरीक्षक (अपराध सहायक) सुभाष बिजार्णियां, उनि. जगदीश, सउनि. सुगनचन्द, कानि. 2024 श्रवण कुमार एवं अपराध शाखा के कानि. 819 सुनील कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

https://youtu.be/X-AFta--sRM

 

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें