केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल बीकानेर दौरे पर,नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के झूठे आरोप पर किया पलटवार देखें वीडियो
बीकानेर दौरे पर आए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के झूठे आरोप लगाने पर पलटवार किया। उन्होंने कहाकि लोकसभा में परीक्षा संशोधन बिल को लेकर बहस चल रही थी,उसके दौरान उन्होंने झूठा आरोप लगाया कि दिल्ली में जो गोलियां चली उसका आदेश किसने दिया। झूठा आरोप लगाने पर स्पीकर को हमारे सांसदों ने इसको प्रमाणित करने की बात कही,वो कर नहीं पाए उसके बाद सदन स्थगित होता रहा और जो बल्ने वाले थे वो बोल नहीं पाए और बिल उस दिन हमने पास किया। अमर्यादित आचरण करना,झूठे आरोप लगाकर भाग जाना यह राहुल गांधी की आदत पड़ गई है और जनता भी सब देख रही है। विपक्ष को यह समझना चाहिए कि जिस तरह से पिछले सप्ताह भर से मोदी जी ने जो देश का नेतृत्व किया है, कितना शानदार नेतृत्व किया है उन्होंने,कल का जो वीडियो है आप देखो तो सही स्टेटमेंनशिप क्या होती है। मोदी जी ने कहाकि हमारे शरीर में दांत भी है और हमारे पास जीभ भी है अगर दांत कभी जीभ को काट दे तो क्या हमें दांत को तोड़कर बाहर फेंकना चाहिए क्या,दांत भी हमारे जीभ भी हमारी ऐसा काम करने वाले हमारे नरेंद्र मोदी है विपक्ष को समझना चाहिए।
हमसे जुड़ें



