जेएनवीसी थाना पुलिस ने स्पा सेंटर पर की कार्यवाही,संचालिका सहित चार लोगों को किया गिरफ्तार देखें वीडियो
जयपुर रोड स्थित स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक सामग्री बरामद, स्थानीय लोगों की शिकायत पर हुई कार्रवाई
बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में संचालित किए जा रहे कथित देह व्यापार का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जयपुर रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर छापेमारी कर संचालिका सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों की ओर से स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के बीच संचालिका सहित चार लोगों को हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है। प्रारंभिक जांच में स्पा सेंटर की आड़ में कथित देह व्यापार संचालित होने के संकेत मिले हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सिटी) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के सुपरविजन में की गई। अभियान का नेतृत्व सदर वृत्ताधिकारी शालिनी बजाज एवं जेएनवीसी थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राठौड़ ने किया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
https://youtube.com/shorts/rwLsw7MeiOI?feature=share
हमसे जुड़ें



