शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत देखे वीडियो

Bikaner Aug 01, 2026 Super Admin 40
शेयर:
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत देखे वीडियो

*राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े का नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, गार्ड ऑफ ऑनर से किया सम्मानित*

बीकानेर, 1 अगस्त। राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े शनिवार प्रातः बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पहुंचे। उनके आगमन पर केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल सहित प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत एवं अगवानी की।

इस अवसर पर संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा, पुलिस महानिरीक्षक श्री ओम प्रकाश, जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन, पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने राज्यपाल का स्वागत किया।

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े को नाल एयरपोर्ट पर पुलिस द्वारा औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्वागत कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के लिए रवाना हुए, जहां वे निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

https://youtu.be/8y0qjhtx3r4

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें