तृतीय श्रेणी शिक्षकों ने स्थानांतरण पर प्रतिबंध हटाने के विरोध में किया प्रदर्शन और दी चेतावनी देखे वीडियो
तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण पर तत्काल प्रतिबंध हटाए सरकार, अन्यथा होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन- राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील)
बीकानेर 2 अगस्त 2026,
राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की प्रदेश कार्यकारिणी, जिलाध्यक्ष एवं जिला मंत्रियों की संयुक्त प्रांतीय बैठक रविवार को खासा कोठी ,डाक बंगला, जयपुर में प्रदेशाध्यक्ष
बनाराम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं तथा सत्र 2026–27 के मांग-पत्र पर विस्तृत चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक का शुभारंभ प्रदेश सभाध्यक्ष किशनलाल सारण द्वारा एजेंडा प्रस्तुत करने एवं संगठन की भावी रणनीति से सदन को अवगत कराने के साथ हुआ। प्रस्तुत एजेंडा को उपस्थित पदाधिकारियों ने ध्वनिमत से पारित किया। संघ के एकीकरण के बाद प्रत्येक जिलों में कार्यकारिणी का गठन की जिम्मेदारी दी गई शिक्षकों को गैर शैक्षिक कार्यों से मुक्त रखना स्कूलों में शिक्षा की गुणवता कैसे बढ़े बिंदु प्रमुख रहा आदि निर्णय लिए गए।
प्रदेशाध्यक्ष बना राम चौधरी ने बताया कि संगठन का सत्र 2026–27 का मांग-पत्र तैयार कर लिया गया है। प्रदेशभर से प्राप्त सुझावों के आधार पर शिक्षकों के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को इसमें शामिल किया गया है। निर्णय लिया गया कि मांग-पत्र को प्रत्येक जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन के उपरांत जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्य सरकार को प्रेषित किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष आनंद पारीक ,बीकानेर ने कहा कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण पिछले आठ-दस वर्षों से लंबित हैं, जबकि अन्य सभी संवर्गों के स्थानांतरण हो चुके हैं। इससे शिक्षकों में सरकार के प्रति गहरा असंतोष व्याप्त है। कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण पर लगा प्रतिबंध नहीं हटाया तो संगठन प्रदेशव्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
बैठक में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण, विभागीय पदोन्नति, शाला दर्पण पोर्टल का विद्यालय समय के बाद रखरखाव, कुक-कम-हेल्पर का मानदेय बढ़ाने, आठवें वेतन आयोग के शीघ्र गठन एवं क्रियान्वयन, आरजीएचएस व्यवस्था में सुधार तथा कर्मचारियों की PFRDA राशि की सुरक्षा सहित विभिन्न शिक्षक एवं कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों पर विस्तृत मंथन किया गया।
अखिल भारतीय प्रारंभिक शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राममूर्ति स्वामी ने संगठन की गतिविधियों एवं शैक्षिक सम्मेलनों में महिला शिक्षकों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। प्रांतीय आह्वान पर
ब्लॉक स्तर पर धरना 20.8.26को देने का निर्णय लिया वही जिला स्तर पर धरना 07.09.26 को करने की रणनीति तय की है।
बैठक में प्रदेशाध्यक्ष बनाराम चौधरी, प्रदेश सभाध्यक्ष किशनलाल सारण, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष नीरज शर्मा, प्रदेश मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष जसवंत सिंह नरूका, राममूर्ति स्वामी, जालाराम खीचड़, गौरीशंकर साहू, शीशपाल आर्य, राजेंद्र पूनिया, गुरुचरण सिंह मान, रामकुमार महिया, प्रीति गुर्जर, रामनिवास साहू, राजूराम सारण जिला अध्यक्ष जालौर ,बीकानेर जिलाध्यक्ष आनंद पारीक, नवनारायण जोशी, देरावर सिंह चौधरी, ठाकरा राम प्रजापत, बालोतरा से चतुराराम चौधरी, बाड़मेर जिलाध्यक्ष चंदन गर्ग, पाली से सरवर खान, लाला राम चौधरी, रामचंद्र जाट, जयनारायण मान, जयप्रकाश सैनी, राजेंद्र चौधरी, सुरेश गुर्जर, टोंक से धनराज सिंह राजावत, अशोक कुमार माली, राधेश्याम चौधरी, अशोक सहारण, डॉ. विष्णु कुमार तेली, प्रेमचंद मीणा, रामकरण मीणा, विजय आनंद गुप्ता सहित प्रदेश एवं विभिन्न जिलों के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हमसे जुड़ें



