शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर सड़क पर लगाया जाम पुलिस ने NSUI कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार देखें वीडियो

Bikaner Aug 03, 2026 Super Admin 28
शेयर:
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर सड़क पर लगाया जाम पुलिस ने NSUI कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार देखें वीडियो

बीकानेर
छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर सोमवार को डूंगर कॉलेज के बाहर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने जयपुर नेशनल हाईवे पर टायर जलाकर रास्ता जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। प्रदर्शन में एनएसयूआई नेता श्रीकिशन गोदारा और गिरधारी कूकणा सहित कई छात्र नेता मौजूद रहे। छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल करने की मांग उठाई।हाईवे जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एनएसयूआई जिलाध्यक्ष  श्रीकिशन गोदारा और गिरधारी कूकणा को गिरफ्तार कर प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु करवाया। कुछ देर तक मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, लेकिन पुलिस की कार्रवाई के बाद यातायात सामान्य हो गया। गौरतलब है कि पिछले दिनों भी छात्रसंघ चुनाव के मुद्दे पर पुलिस और एनएसयूआई छात्रों के बीच तीखी झड़प हुई थी। उसी मुद्दे को लेकर सोमवार को एक बार फिर एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, इस दौरान एनएसयूआई के भीतर फूट भी साफ नजर आई। संगठन के दो अलग-अलग धड़ों ने अलग-अलग स्थानों पर विरोध-प्रदर्शन किया, जिससे संगठन की अंदरूनी खींचतान भी खुलकर सामने आने लगी है।

https://youtu.be/MUQ51dUnchI

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें