शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

सावन के पहले सोमवार को शिवालियों में गूंजा हर हर महादेव देखें वीडियो

Bikaner Aug 03, 2026 Super Admin 29
शेयर:
सावन के पहले सोमवार को शिवालियों में गूंजा हर हर महादेव देखें वीडियो

सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में ऊं नम:शिवाय:की गूंज
बीकानेर। भगवान शिव की उपासना का मास सावन के पहले सोमवार पर शिवालय सुबह से रात तक हर-हर महादेव,बम-बम भोले और ऊ नम  शिवाय के स्वरों से गूंजते रहे। घंटियों की टंकार,झालर की झंकार के बीच रूद्राष्टध्यायी पाठ के मंत्रों की गूंज रही।भगवान भोलेनाथ का अलसुबह  से शुरू हुआ रूद्राभिषेक,पूजन,श्रृंगार,आरती का क्रम चलता रहा। इस दौरान भगवान भोलेनाथ का जल,गंगाजल,दूध,दही,घी,शहद, शर्करा, प ंचामृत,ईख रस,विजया आदि द्रव्यों से अभिषेक कर आक,धतूरा,पुष्प,भस्म आदि से श्रृंगार किया गया। शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।  भजन,कीर्तन और मंत्र जाप चलता रहा। मंदिरों के साथ-साथ घर-घर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गई। एक माह तक चलने वाले सावन  व्रत,पूजन और अनुष्ठान की शुरूआत हुई।

विभिन्न द्रव्यों से रूद्राभिषेक
सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में अलसुबह से रात तक दर्शन-पूजन और रूद्राभिषेक का दौर चलता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की  प्रसन्नता के लिए पूजा-अर्चना की। सावन के पहले दिन शिवबाड़ी स्थित लालेश्वर महादेव मंदिर,हनुमान हत्था स्थित बारह महादेव मंदिर,करमीसर  रोड स्थित काशी विश्वनाथ,ओझा बगीची स्थित गज गंगेश्वर महादेव,हरोलाई स्थित आत्मेश्वर महादेव,बारह गुवाड स्थित जबरेश्वर महादेव,गोपेश्वर  बस्ती स्थित भूतनाथ व गोपनाथ,भादाणी बगीची स्थित शिवालयों,गोकुल सर्कल सूरदासाणी बगीची स्थित शिवालय,जोशी बगीची  स्थितशिवालय,विवेक नाथ बगीची स्थित शिवालय,भ_ड़ों का चौक स्थित अचलेश्वर महादेव,सूरसागर के पास स्थित शिखरबंद महादेव,जसोलाई  स्थित जनेश्वर व पातालेश्वर महादेव,गोगागेट पशु चिकित्सालय के पीछे स्थित जबरेश्वर महादेव,गोगागेट के बाहर स्थित मणिकर्णेश्वर महादेव,मरु नायक चौक स्थित जागनाथ महादेव,भुजिया बाजार स्थित धनेश्वर महादेव,बाहेती भवन स्थित महादेव मंदिर,धरणीधर महादेव,महानंद महादेव,  अमरेश्वर महादेव,कालीमाता मंदिर के पीछे सुजानदेसर स्थित बारह महादेव,मुक्तिनाथ महादेव,रत्नेश्वर महादेव,जंगलेश्वर महादेव,फकडेश्वर महादेव,  मानेश्वर महादेव,गौरी शंकर महादेव,सागर,मार्केडेण्य महादेव,प्रतापेेश्वर,मुक्तेश्वर सहित सभी शिवालयों में अभिषेक-पूजन के दौर चले।

करमीसर रोड स्थित काशी विश्वनाथ महादेव का 51 लीटर दूध से अभिषेक किया गया। कन्नू मण्डल की ओर से आयोजित रूद्राभिषेक में कन्हैया  लाल रंगा के सानिध्य में अशोक पुरोहित,के के छंगाणी,बृजु पुरोहित,सागरसा,किशन स्वामी,इन्दु जोशी आदि भक्तों ने अभिषेक,पूजन,श्रृंगार कर  आरती की। धनीनाथ गिरी मठ पंच मंदिर परिसर में स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के सानिध्य में महादेव का अभिषेक,शिव दरबार का पूजन  व आरती की गई।पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच के सानिध्य में शिव दरबार का पूजन किया गया। गोकुल सर्कल िस्थत बाहेती भवन में िस्थत  महादेव का अभिषेक-पूजन पंडित राजेन्द्र किराडू के सानिध्य में हुआ

https://youtu.be/YW7wpV02Tsg

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें