राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों शोरों देखे वीडियो
बीकानेर में 15 अगस्त 2026 के राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है. यहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और शहर को तीन दिनों तक रोशनी से सजाया जाएगा. डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह दो घंटे का होगा जिसमें देशभक्ति के कार्यक्रमों में लगभग 1,200 बच्चे भाग लेंगे, जिनकी रिहर्सल जारी है. विद्यार्थी इस दौरान पीटी परेड शोर सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिहर्सल कर रहे हैं. कार्यक्रम में ड्रोन शो और वेपन शो का विशेष प्रदर्शन भी किया जाएगा. संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, रेंज आईजी ओमप्रकाश, जिला कलेक्टर निशांत जैन और एसपी मृदुल कच्छावा ने डॉ. करणी सिंह स्टेडियम का संयुक्त निरीक्षण कर परेड, सुरक्षा, वीआईपी मूवमेंट और बैठने सहित व्यवस्थाओं का जायजा लिया है. स्टेडियम के रखरखाव, मुख्य मार्गों की मरम्मत और शहर के सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए गए हैं
हमसे जुड़ें



