मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...
ad1

चोपड़ा बाड़ी के बाशिंदे पानी कनेक्शन की मांग को लेकर गंगाशहर टंकी कार्यालय के आगे बैठे धरने पर देखे वीडियो

Bikaner Aug 04, 2026 Super Admin 43
शेयर:
चोपड़ा बाड़ी के बाशिंदे पानी कनेक्शन की मांग को लेकर गंगाशहर टंकी कार्यालय के आगे बैठे धरने पर देखे वीडियो

चोपड़ा बाड़ी के बाशिंदे पानी कनेक्शन के लिए धरने पर बैठे गंगाशहर टंकी !
कांग्रेस नेता अरुण व्यास ने मौक़े पर पहुँचकर ज़िम्मेदार अधिकारियो से की वार्ता ।
चोपड़ा बाड़ी के बाशिंदे पिछले 30 महीनों से पानी के कनेक्शन हेतु जलदाय विभाग के चक्कर निकाल रहे है लेकिन विभाग के अधिकारियों की कानो पर जूँ तक नहीं रेंग रही, बार-बार ज्ञापन देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने पर आक्रोशित क्षेत्रवासी आज गंगाशहर टंकी धरने पर बैठ गए लेकिन इस भीषण गर्मी मैं दो घंटे से अधिक समय व्यतीत होने पर भी ज़िम्मेदार अधिकारी सुध लेने नहीं आए, सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता अरुण व्यास ने मौक़े पर पहुंचकर श्री राजेश पुरोहित से दूरभाष पर वार्ता कर समस्या से अवगत करवाया जिस पर श्री राजेश पुरोहित ने ज़िम्मेदार अधिकारी को समाधान हेतु निर्देशित करने का आश्वश्न दिया । इसके उपरांत क्षेत्र के एईएन और जेईएन से वार्ता कर उन्हें खरी-खरी सुनाई की जनता की पीड़ा से उन्हें कोई सरोकार नहीं है, पानी जेसी मूलभूत सुविधा के कनेक्शन के लिए ग़रीब परिवार फ़ाइल हाथ मैं लिए चक्कर निकाल रहे है और मजबूरन उन्हें महँगे दरों पर टैंकर से पानी मँगवाना पड़ रहा है जबकि पानी की लाईन डाले महीनों हो ज्गए फिर मिलान क्यो नहीं किया जा रहा और क्यो प्रभावित परिवारो को कनेक्शन से वंचित रखा जा रहा है इसकी जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए जिस पर एईएन महोदया द्वारा मौखिक आश्वश्न उपरांत सात दिवस मैं समाधान हेतु सहमती बनी । प्रदर्शन मैं नरनारायण स्वामी, गोविंद पुरोहित, चेतन जोशी, महेश भाटी, अशोक भाटी, मुरली गहलोत, सुनील चिंपा, हरिकिशन कुम्हार,हरि सुथार, किशन पुरोहित, किशन दधीच, पवन गुप्ता, माणक भार्गव, घनश्याम, राजेंद्र पुरोहित आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

https://youtube.com/shorts/0e6KnvymS2s?feature=share

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें