मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...
ad1

अग्रवाल समाज चेतना समिति की ओर से 9अगस्त को होगा विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर देखे वीडियो

Bikaner Aug 04, 2026 Super Admin 44
शेयर:
अग्रवाल समाज चेतना समिति की ओर से 9अगस्त को होगा विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर देखे वीडियो

अग्रवाल समाज चेतना समिति एवं मारवाड़ हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में 9 अगस्त (रविवार) को अग्रवाल भवन, व्यास कॉलोनी में सर्व समाज के लिए विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक आमजन को निःशुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे। शिविर की जानकारी मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई।
डॉ. वेद गोयल ने बताया कि शिविर में वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. नवनीत सुथार, डॉ. एम.जी. भट्टड़, डॉ. निशांत वर्मा, डॉ. तारिक मोहम्मद तस्लीम एवं डॉ. इमरान खान अपनी सेवाएं देंगे। मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण के साथ आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
मारवाड़हॉस्पिटल के संपर्क अधिकारी सुनील शर्मा एवं डॉ. एम.जी. भट्टड़ ने बताया कि शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, लिवर एवं हृदय संबंधी जांचों सहित कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने तथा शिविर का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।
प्रेस वार्ता के अंत में प्रदीप कुमार लाट एवं समिति के मंत्री मनीष चौधरी ने मीडिया प्रतिनिधियों एवं उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सेवा कार्य को सफल बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है तथा सभी से अधिकाधिक संख्या में शिविर में पहुंचने की अपील की।

https://youtu.be/9UegNKjWUkc

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें