शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

विधिक जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों को दी गुड टच-बैड टच की दी जानकारी देखे वीडियो

Bikaner Aug 04, 2026 Super Admin 35
शेयर:
विधिक जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों को दी गुड टच-बैड टच की दी जानकारी देखे वीडियो

*विधिक जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों को दी गुड टच-बैड टच की जानकारी*

*नशा मुक्ति एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति भी किया जागरूक*

बीकानेर, 4 अगस्त। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीनासर में मंगलवार को गुड टच-बैड टच विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-1 श्री मनीष शर्मा ने विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श की पहचान, उससे संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी। उन्होंने संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

शिक्षिका श्रीमती सरोज शर्मा ने गुड टच-बैड टच विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए बच्चों को किसी भी असहज स्थिति में बिना संकोच अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा किसी विश्वसनीय व्यक्ति को तुरंत सूचित करने का संदेश दिया।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. करनीदान कच्छवाह द्वारा संचालित “नशे को ना कहिए” जनजागरण अभियान के अंतर्गत आयोजित हस्ताक्षर अभियान में मुख्य अतिथि श्री मनीष शर्मा सहित उपस्थित अतिथियों ने भाग लेकर अभियान का समर्थन किया। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाना पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा जागरूकता के माध्यम से ही इस चुनौती का प्रभावी समाधान संभव है।

शिविर के दौरान ललित कुमार, कांता रानी, संगीता शर्मा एवं तोलाराम मेघवाल ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. करनीदान कच्छवाह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे विधिक जागरूकता शिविर विद्यार्थियों में जागरूकता, आत्मविश्वास और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में रेणु बाला, तनीषा, विपिन गौड़, सुनील कुमार सहित विद्यालय परिवार का सक्रिय सहयोग रहा।

https://youtu.be/uJWhimznK6A

 

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें