मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...
ad1

भीषण सड़क हादसा तेज गति से चल रही कार डंपर के पीछे घुसी चार लोगों की हुई मौत देखें वीडियो

Bikaner Aug 05, 2026 Super Admin 59
शेयर:
भीषण सड़क हादसा तेज गति से चल रही कार डंपर के पीछे घुसी चार लोगों की हुई मौत देखें वीडियो

जिले के लूणकरणसर कस्बे में विश्वकर्मा मार्केट के पास बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बेलिनो कार आगे चल रहे डंपर के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे में संदीप शर्मा पुत्र बद्री प्रसाद शर्मा,कृतिका शर्मा पत्नी संदीप शर्मा,आशा जीवन पत्नी बद्री प्रसाद तथा सुषमा की मौके पर ही मौत हो गई।सभी मृतक श्रीगंगानगर जिले के करणपुर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।सूचना मिलते ही लूणकरणसर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा तेज गति के कारण हुआ माना जा रहा है, हालांकि पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।इस हृदयविदारक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

https://youtu.be/R-OmS9hJTdE

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें