शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

पीबीएम अस्पताल में ठेके पर कार्यरत कर्मियों को वेतन नहीं मिलने के विरोध में लगाया धरना देखें वीडियो

Bikaner Aug 05, 2026 Super Admin 99
शेयर:
पीबीएम अस्पताल में ठेके पर कार्यरत कर्मियों को वेतन नहीं मिलने के विरोध में लगाया धरना देखें वीडियो

बीकानेर।पीबीएम अस्पताल में ठेके पर कार्यरत एक महिला अटेंडेंट ने वेतन नहीं मिलने पर मंगलवार रात को नींद की गोलियां खा ली। उसे भर्ती कर लिया गया है।महिला की हालत ठीक बताई जा रही है।तिलक नगर निवासी जमना देवी कई सालों से पीबीएम अस्पताल में अटेंडेंट (बाईजी) के रूप में कार्यरत है।दरअसल पीबीएम में अटेंडेंट और सुरक्षा का ठेका मैसर्स पन्नाधाय सिक्युरिटीज के पास है।फर्म को ठेका मिलने के बाद से ही वेतन को लेकर श्रमिक परेशान हैं।कई बार अधीक्षक से वेतन की मांग कर चुके हैं,लेकिन ठेकेदार को राजनीतिक वरदहस्त प्राप्त होने से कोई सुनवाई नहीं हो रही।मुख्यमंत्री के दौरे से पहले इस तरह की घटना से मामला गंभीर हो गया है।अधीक्षक डॉ.बीसी घीया ने बताया कि श्रमिकों को वेतन नहीं देने पर फर्म को नोटिस जारी किया गया है। उस पर पेनल्टी लगाई जाएगी।उधर,समाज सेवी शिवरतन मारू ने बताया कि श्रमिकों को बार-बार निकाल देने की धमकी दी जा रही है,जिससे गरीब श्रमिक तनाव में हैं।श्रमिकों के शोषण की जानकारी मुख्यमंत्री को दी जाएगी।
पहले भी किया था प्रदर्शन
बताया जा रहा है कि कुछ माह पहले भी पीबीएम में वेतन को लेकर लंबा प्रदर्शन हुआ था।जिसके बाद कंपनी के अधिकारियों और ठेकेदार प्रतिनिधियों की पीबीएम प्रशासन के बीच हुई वार्ता में नियमित रूप से वेतन देने की बात पर समझौता हुआ था।तब कार्मिक काम पर लौटे थे। लेकिन फिर वहीं ढर्रा शुरू हो गया है।जिसके चलते पिछले पांच से छ:माह का वेतन पन्नाधाय कंपनी की ओर से कार्मिकों को नहीं दिया जा रहा है।इसमें अटेंडेंट व सुरक्षाकर्मी शामिल है। हालात यह है कि जब इसकी शिकायत या प्रदर्शन कर अपने वेतन की गुहार लगाते है तो उन्हें कंपनी से निकाल देने की धमकियां दी जाती है। उधर कंपनी के प्रतिनिधि का कहना है कि पीबीएम प्रशासन की ओर से उनका बिल पास नहीं किया जा रहा है।जिसके चलते वे नियमित वेतन नहीं दे पा रहे है।

https://youtu.be/fUrm_JhS5YE

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें