महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत निकाली बाइक रैली देखे वीडियो
बीकानेर, 6 अगस्त। महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को बीकानेर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों तथा पुलिस विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुरक्षा सेवाओं और हेल्पलाइन की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश, उप महानिरीक्षक पुलिस, सीआईडी (सीबी) राजस्थान जयपुर श्री प्रहलाद सिंह कृष्णिया, उप महानिरीक्षक पुलिस, आरएसी राजस्थान जयपुर श्रीमती श्वेता धनखड़, जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुमेर गोदारा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध एवं सतर्कता) रेंज कार्यालय बीकानेर श्री पवन कुमार मनीरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अधिकारियों ने महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान से संबंधित प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए तथा किसी भी प्रकार की उत्पीड़न, अपराध या आपात स्थिति में बिना किसी संकोच के तत्काल पुलिस से संपर्क करना चाहिए।
कार्यक्रम के माध्यम से आमजन में महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने, महिलाओं में आत्मविश्वास विकसित करने तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना है।
हमसे जुड़ें



