भाजपा ने आगामी निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर संगठनात्मक बैठक की देखे वीडियो
एंकर - बीकानेर में भाजपा ने आगामी निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारी शुरूकर दी है। ऐसे में भाजपा संभाग कार्यालय में संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श एवं आगामी कार्ययोजना के निर्धारण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पूर्व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत,प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
वीओ - प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहाकि पंचायत एवं निकाय चुनावों की प्रकृति अलग होती है,इसलिए स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप रणनीति तैयार करनी होगी। उन्होंने कहाकि देहात जिले की सभी विधानसभाओं में संगठन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से बूथ स्तर तक मजबूत नेटवर्क तैयार कर चुनावी तैयारियों को गति दी जाएगी।
हालांकि की इस संगठनत्मक बैठे में स्थानीय विधायक सहित प्रभारी भी नदारद दिखे। वही जनसमस्याओ के समाधन को लेकर भी प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहाकि जनता की समस्या लगातार चलती रही है जैसे जैसे समस्याओ का समाधान किया जाएगा।
हमसे जुड़ें



