राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय,द्वारा 110 खेजड़ी के पौधों का सामूहिक वृक्षारोपण देखे वीडियो
बीकानेर
राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, बीकानेर द्वारा 110 खेजड़ी के पौधों का सामूहिक वृक्षारोपण
दिनांक: 06 अगस्त 2026
स्थान: डंपिंग एरिया, एसडीपी प्लांट परिसर, बीकानेर
प्राचार्य डॉ. प्रमोद मिश्रा के निर्देशानुसार एवं द्रव्यगुण विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. के. सी. अरोड़ा के मार्गदर्शन में राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, बीकानेर द्वारा दिनांक 06 अगस्त 2026 को डंपिंग एरिया स्थित एसडीपी प्लांट परिसर में 110 खेजड़ी (Prosopis cineraria) के पौधों का सामूहिक वृक्षारोपण किया गया।
इस कार्यक्रम में कार्यालय आयुक्त, नगर निगम बीकानेर का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। साथ ही प्लांट के कर्मचारी श्री साजन जी, श्री खलील जी एवं अन्य कर्मचारियों ने वृक्षारोपण को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
महाविद्यालय की ओर से डॉ. के. सी. अरोड़ा, डॉ. राजकुमार पारीक, डॉ. सुरेश सैनी, डॉ. महेंद्र कस्वां तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. ओम प्रकाश लेखराव सहित महाविद्यालय के स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित राजस्थान के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया। खेजड़ी राजस्थान का राज्य वृक्ष है, जो मरुस्थलीय पारिस्थितिकी, जैव विविधता तथा पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, बीकानेर द्वारा भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
https://youtube.com/shorts/Rg8hY8yVzo0?feature=share
हमसे जुड़ें



