शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

रेलवे अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर AIRPWF ने किया प्रदर्शन देखें वीडियो

Bikaner Aug 07, 2026 Super Admin 53
शेयर:
रेलवे अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर AIRPWF ने किया प्रदर्शन देखें वीडियो

*AIRPWF  बीकानेर का रेलवे  मंडल अस्पताल लालगढ़ बीकानेर पर प्रदर्शन ...*

रेलवे अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन से संबद्ध ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन के बैनर तले शुक्रवार को सेवानिवृत्त जोनल अध्यक्ष  मोहम्मद हसन के नेतृत्व में रेल कर्मचारियों ने रेलवे अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अस्पताल में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और आवश्यक संसाधनों की कमी पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से शीघ्र सुधार की मांग की गई।

सेवानिवृत्त फेडरेशन के जोनल अध्यक्ष कॉम मोहम्मद हसन ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल कर्मचारियों की भारी कमी है। मरीजों को समय पर दवाइयां उपलब्ध नहीं हो रही हैं, जबकि ओपीडी में घंटों तक लंबी कतारों में खड़े होकर इलाज का इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं का सबसे अधिक प्रभाव वरिष्ठ नागरिक एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों पर पड़ रहा है।
पहले भी बीकानेर रेलवे अस्पताल से पैरामेडिकल स्टाफ के पद कम कर जयपुर स्थानांतरित कर दिए गए थे।
      फेडरेशन के कॉम लालचंद इनखिया एवं कॉम रईस अली ने अपने संयुक्त उध्बोधन मे कहाँ वरिष्ठ सेवानिवृत्त कर्मचारियों एव अन्य कर्मचारियों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नही है । सुबह ड्यूटी टाइम भी डॉक्टर समय पर नही आते है,एवं
भोजन अवकाश  के बाद असपताल  मे डॉक्टर अपने कक्ष मे नही मिलते है ।
मरीजों को अन्य जगह जांच हेतु रेफर मे बहुत परेशानी हो रही है। इन सभी समस्याओं के कारण सेवानिवृत्त साथियों मे भारी रोष है इन सभी के लिए पूर्व में कई बार AIRPWF ने ज्ञापन देकर भी रेलवे प्रशासन को अवगत करवाया गया है। 
रेल प्रशासन आज के भारी विरोध के बाद भी अगर समस्याओं पर संज्ञान नही लेता है तो आने वाले समय पर इस से भी बड़ा विरोध प्रदर्शन एवं धरना दिया जायेगा
इस प्रदर्शन में ताज मोहम्मद , बी एल मीणा ,एन डी कादरी, गणेश वसिष्ठ मंडल मंत्री ने संबोधित किया।
इनके साथ उमा शंकर, भीखा राम , राजेन्द्र सिंह पंवार, गणेश सिंह, मोहम्मद सलीम , नंदलाल मोदी, लियाकत अली, ओमप्रकाश एच, सुशील कुमार, रहमत अली, राजेश शर्मा,नीरज भटनागर, गंगाराम सहित सैंकड़ो सेवानिवृत्त साथियो ने भाग लिया।

https://youtu.be/vH5WlP-h9cc

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें