शातिर चोर तेल के दो टीन ले कर हुआ फरार, वारदात CCTV में हुई कैद देखें वीडियो
शातिर चोर तेल के दो टीन ले चंपत, देखता ही रह गया दुकानदार, वारदात CCTV में हुई कैद !
बीकानेर के गंगाशहर इलाके में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है. जहां गंगाशहर के मुख्य बाजार स्थित मां सुसवाणी स्टोर पर स्कूटी लेकर आए शातिर युवक ने तेल के दो टीन लिए. दुकान का हेल्पर दोनों टीन स्कूटी पर रखवाकर जैसे ही मुड़ा तो युवक स्कूटी लेकर रफूचक्कर हो गया. अचानक हुए वाकये को दुकानदार समझ पाता उससे पहले ही शातिर चोर युवक चंपत हो गया जिसे दुकानदार देखता ही रह गया. इसके बाद दुकान के हेल्पर ने एक स्कूटी से उसका पीछा भी किया लेकिन तब तक वो निकल चुका था. पूरी घटना दुकान में लगे CCTV में कैद हो गई. मां सुसवाणी स्टोर के दुकानदार ने गंगाशहर थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत दी. जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई. आसपास के CCTV खंगालने के साथ शातिर युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.
हमसे जुड़ें



