शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

कोतवाली थाना क्षेत्र में साड़ियों के गोदाम में लगी आग इलाके में मचा हड़कंप देखें वीडियो

Bikaner Aug 08, 2026 Super Admin 70
शेयर:
कोतवाली थाना क्षेत्र में साड़ियों के गोदाम में लगी आग इलाके में मचा हड़कंप देखें वीडियो

बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह जरी की साड़ियों के एक गोदाम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने का कारण प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना के समय गोदाम से उठती लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर लोगों ने अग्निशमन विभाग को फोन किया। वहीं आग की गंभीरता को देखते हुए अग्निशमन विभाग की तीन दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।घटना की कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।बताया जा रहा है कि गोदाम में बड़ी मात्रा में जरी की साड़ियां और अन्य कीमती सामग्री रखी हुई थी। आग की चपेट में आने से काफी माल जलकर राख हो गया। जरी का काम अत्यंत महंगा होने के कारण लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि नुकसान का वास्तविक आंकलन किया जा रहा है।
गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है। आग बुझने में अग्निशमन टीम का सहयोग रहा प्रभारी योगेंद्र विमल बिनावरा मनीष गहलोत नीरज भाटी देवेंद्र सारस्वत अजय  जयदीप रवि बिश्नोई रविंद्र सिंह सुभाष सूर्य देव

https://youtube.com/shorts/peq-K5LITj8

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें