शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

कोतवाली थाने में पुलिस की जिला स्तरीय बैठक, नशे और साइबर अपराध पर हुई चर्चा देखें वीडियो

Bikaner Aug 08, 2026 Super Admin 47
शेयर:
कोतवाली थाने में पुलिस की जिला स्तरीय बैठक, नशे और साइबर अपराध पर हुई चर्चा देखें वीडियो

बीकानेर में पुलिस की जिला स्तरीय बैठक, नशे और साइबर अपराध पर हुई चर्चा
बीकानेर। पुलिस थाना कोतवाली परिसर में शनिवार को पुलिस की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। महानिरीक्षक पुलिस रेंज बीकानेर ओमप्रकाश आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर मुदुल कच्छावा आईपीएस की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वृत्त स्तर के सीएलजी, यूथ सीएलजी, सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र, गणमान्य नागरिक एवं व्यापारियों ने भाग लिया।
बैठक में पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय, साइबर अपराध पर अंकुश, सुचारू यातायात व्यवस्था तथा बढ़ते नशे की रोकथाम को लेकर चर्चा की गई और उपस्थित लोगों से सुझाव लिए गए।
महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ने नशीले पदार्थों की बिक्री एवं नशा करने वालों से संबंधित गुप्त सूचनाएं पुलिस के साथ साझा करने की अपील की। उन्होंने आमजन से अपराधों का महिमामंडन नहीं करने तथा निडर होकर पुलिस को सूचना देने का आह्वान किया।
पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर ने आगामी दिनों में शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुगम बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियानों में आमजन से सहयोग की अपील की। बैठक में मौजूद नागरिकों ने बढ़ते नशे की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ की सराहना करते हुए अभियान को लगातार जारी रखने की मांग की।
बैठक में वृत्त नगर सर्किल की थानाधिकारी श्रीमती सविता डाल पुनि., श्री विश्वजीत सिंह पुनि., मुक्ता प्रसानगर श्री विक्रम तिवाड़ी पुनि. कोटगेट तथा श्री सुजीत कुमार पुनि. नयाशहर सहित पुलिस अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे

https://youtu.be/tNPMxEhFOBs

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें