मीणा समाज अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस देखे वीडियो
मीणा समाज अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस,
सामाजिक संगोष्ठी, पौधारोपण एवं कार्मिकों का सम्मान समारोह का हुआ आयोजन,
बीकानेर : मीणा समाज अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त महासंघ, बीकानेर के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कर्मचारी मैदान में सामाजिक संगोष्ठी,पौधारोपण एवं कार्मिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बिरसा मुंडा,डॉ.भीमराव अंबेडकर एवं मीन भगवान को फोटो पर मालार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित से हुई। कार्य्रकम में समाज के अधिकारी-कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ शिक्षक नेता एवं महासंघ के संयोजक मोहर सिंह सलावद रहे,जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयपाल मीणा ने की। अतिथियों एवं वक्ताओं ने विश्व आदिवासी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आदिवासी समाज की संस्कृति,परंपराओं,अधिकारों तथा सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास पर विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी में वक्ताओं ने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने, युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं रोजगार के लिए प्रेरित करने तथा सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कर्मचारी मैदान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित करके 11 पौधे लगाएं गए। उपस्थित समाजबंधुओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर समाज के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले एपीओ रेलवे बीकानेर मंडल रामखिलाड़ी मीणा, पीबीएम अस्पताल से नर्सिंग अधिकारी लखपत मीना, सिंचित विभाग से अशोक कुमार मीणा,डाकघर से जयपाल मीणा एवं मनीष काचरिया को अतिथियों ने अर्पणा पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की। मुख्य अतिथि शिक्षक नेता मोहर सिंह सलावद ने कहा कि समाज की प्रगति शिक्षा, संगठन और सामाजिक जागरूकता से ही संभव है। उन्होंने युवाओं से समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष जयपाल मीणा ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस हमें अपनी संस्कृति और पहचान को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, समाजबंधुओं एवं कार्मिकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महासंघ के संयोजक मोहर सिंह सलावद,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष भीम सिंह मीणा,जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मीणा,जिला प्रवक्ता मानराज भील,जिला संगठन मंत्री बाबूलाल मीना,धर्मेंद्र मीणा,नीरज मीणा, प्रेम प्रकाश मीना,श्याम सुंदर विश्नोई,पवन शर्मा,हनुमान प्रसाद शर्मा,सीताराम डूडी,संजीव कुमार यादव, पवन कुमार,संतोष कुमार जनागल,मुकेश कुमार मीणा, ओम शंकर मौर्य,रामचंद्र मीणा, कुलदीप मीणा,योगेश कुमार मीणा,शिवरतन विश्नोई, शिवकेम मीणा, मनोज मीना, बुद्धि प्रकाश मीना,कैलाश मीना ,रेखा मीणा आदि उपस्थित रहें।
हमसे जुड़ें



