मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने की निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की देखे वीडियो • शत-प्रतिशत मतदान के लिए युवा, दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं से किया संवाद देखे वीडियो • खुले नाले की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन देखे वीडियो • पंचायत राज आम चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल मतदान दल हुए रवाना देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने की निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की देखे वीडियो • शत-प्रतिशत मतदान के लिए युवा, दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं से किया संवाद देखे वीडियो • खुले नाले की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन देखे वीडियो • पंचायत राज आम चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल मतदान दल हुए रवाना देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो
ad1

अगस्त क्रांति की स्मृति में जिला कांग्रेस कमेटी ने निकाली तिरंगा यात्रा देखे वीडियो

Bikaner Aug 09, 2026 Super Admin 45
शेयर:
अगस्त क्रांति की स्मृति में जिला कांग्रेस कमेटी ने निकाली तिरंगा यात्रा देखे वीडियो

अगस्त क्रांति की स्मृति में जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर शहर ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
बीकानेर, 9 अगस्त 2026। जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर शहर प्रवक्ता भीखाराम मेघवाल ने बताया कि अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों को श्रद्धांजलि एवं उनके त्याग और बलिदान को नमन करने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर (शहर) द्वारा आज भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

तिरंगा यात्रा कोटगेट से प्रारंभ होकर शहीद स्तंभ, पब्लिक पार्क तक पहुंची। यात्रा में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन का ऐतिहासिक आगाज हुआ था। यह आंदोलन अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ भारत की स्वतंत्रता के संघर्ष में निर्णायक पड़ाव साबित हुआ।
 प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान व संगठन महासचिव रमजान कच्छावा 
 ने बताया कि अगस्त क्रांति के वीर सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उनका संघर्ष और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।


गजेन्द्र सिंह सांखला व मकसूद अहमद ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र और स्वतंत्रता के मूल्यों का प्रतीक है। कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है।
यात्रा के दौरान भारत माता की जय,  वंदे मातरम् और इंकलाब जिंदाबाद के नारों से शहर का वातावरण देशभक्तिमय हो गया।
इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता साजिद सुलेमानी व वरिष्ठ कांग्रेसी सोहन चौधरी ने भी विचार रखें।

जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर शहर ने अगस्त क्रांति के अमर शहीदों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।
 इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर शहर के मोहम्मद फारूक,सरदार अमरीक सिंह, हजारीमल देवड़ा, अरविंद मिढ्ढा,हारून राठौड़,आनन्द सिंह सोढा, सुमीत कोचर, जाकिर नागौरी,सुभाष स्वामी, मनोज चौधरी, सुरेन्द्र डोटासरा,अरूण व्यास,सुनीता गौड़,आशा स्वामी, टीकूराम ,जयदीप सिंह जावा, शबनम, शशिकला राठौड,हंसराज बिश्नोई, नारायण जैन, ओमप्रकाश लो‌हिया सुरेश वाल्मीकि, योगेश गहलोत, मैक्स नायक, विजय सिंह शेखावत,धनसुख आचार्य, खेमचंद तेजी,मनीष खान, नारायण जैन, मोहम्मद इस्माइल,बाबूलाल जल,लक्ष्मण व्यास,बलराम नायक,कमल साध, प्रफुल्ल हाटीला,मनोज जनागल,‍पदाधिकारी, ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
जारीकर्ता:
भीखाराम मेघवाल
प्रवक्ता, जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर (शहर)

https://youtu.be/_EHAKmMa6mw

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें