60 से अधिक कावड़ियों का दल कपिल सरोवर से जल लेकर पहुंचे बीकानेर देखें वीडियो
Bikaner
Aug 10, 2026
Super Admin
50
बीकानेर में सावन के दूसरे सोमवार को भी कावड़िये श्रीकोलायत स्थित कपिल सरोवर से जल लेकर बीकानेर पहुंचे। कांवड़ियों के इस दल में करीब 60 से अधिक लोग शामिल थे। जो डीजे पर भजनों की धुनों के साथ घूमते हुए बीकानेर पहुंचे और कानासर स्थित रामकुटिया में महादेव का इस जल से अभिषेक करेंगे। दल में शामिल कावड़िये प्रकास कुमार ने बताया कि वह हर साल सावन में इसी प्रकार से कावड़ में जल लेकर आते हैं यह हमारे दल की 11 वी फेरी है। शिवालय में जलाभिषेक कर भगवान शिव से सभी के विश्व कि मंगल कामनाओं के लिए प्रार्थना करते हैं।
हमसे जुड़ें



