मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने की निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की देखे वीडियो • शत-प्रतिशत मतदान के लिए युवा, दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं से किया संवाद देखे वीडियो • खुले नाले की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन देखे वीडियो • पंचायत राज आम चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल मतदान दल हुए रवाना देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने की निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की देखे वीडियो • शत-प्रतिशत मतदान के लिए युवा, दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं से किया संवाद देखे वीडियो • खुले नाले की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन देखे वीडियो • पंचायत राज आम चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल मतदान दल हुए रवाना देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो
ad1

*‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लूणकरणसर में निकली तिरंगा प्रभात फेरी एवं रैलियां देखे वीडियो

Bikaner Aug 10, 2026 Super Admin 43
शेयर:
*‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लूणकरणसर में निकली तिरंगा प्रभात फेरी एवं रैलियां देखे वीडियो

*‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लूणकरणसर में निकली तिरंगा प्रभात फेरी एवं रैलियां*

*जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, महिलाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा*

बीकानेर, 10 अगस्त। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सोमवार को लूणकरणसर उपखंड क्षेत्र में विभिन्न तिरंगा प्रभात फेरियों एवं रैलियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

लूणकरणसर उपखंड अधिकारी श्री दयानंद रुयल ने बताया कि लूणकरणसर नगरपालिका मंडल द्वारा नगरपालिका क्षेत्र में तिरंगा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में तिरंगा हाथों में लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की तथा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया।

इसी क्रम में शिक्षा विभाग के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लूणकरणसर द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, महिलाओं एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के साथ देशभक्ति के नारों के माध्यम से वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कर दिया।

एसडीएम ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग, लूणकरणसर द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र, भाटों के मोहल्ला, लूणकरणसर में भी तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में अधिकारीगण, महिलाएं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

लूणकरणसर उपखंड अधिकारी श्री दयानंद रुयल ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने आमजन से अभियान के तहत आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति गौरव एवं सम्मान व्यक्त करने का आह्वान किया।

https://youtu.be/KsxMbk0tg8k

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें