मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने की निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की देखे वीडियो • शत-प्रतिशत मतदान के लिए युवा, दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं से किया संवाद देखे वीडियो • खुले नाले की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन देखे वीडियो • पंचायत राज आम चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल मतदान दल हुए रवाना देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने की निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की देखे वीडियो • शत-प्रतिशत मतदान के लिए युवा, दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं से किया संवाद देखे वीडियो • खुले नाले की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन देखे वीडियो • पंचायत राज आम चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल मतदान दल हुए रवाना देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो
ad1

हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर भाजपा ने वितरित किए एक हजार तिरंगे झंडे देखे वीडियो

Bikaner Aug 11, 2026 Super Admin 33
शेयर:
हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर भाजपा ने वितरित किए एक हजार तिरंगे झंडे देखे वीडियो

*शहर भाजपा ने वितरित किए एक हजार झंडे, वंदे मातरम् के लगे नारे*
*'हर घर तिरंगा अभियान' राष्ट्रीय एकता को उत्साहित करने का अवसर : महावीर रांका*
बीकानेर। भाजपा शहर बीकानेर द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत पब्लिक पार्क के पास मंगलवार शाम को एक हजार तिरंगों का वितरण किया गया। जिला प्रभारी ओमप्रकाश सारस्वत एवं शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में पब्लिक पार्क से सर्किट हाउस तक राहगीरों को तिरंगे वितरित कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस पर फहराने का आह्वान किया गया। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति के भाव को उत्साहित करने का अवसर है। भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि वाहन चालकों ने उत्साह से तिरंगा लेकर वंदे मातरम के नारे भी लगाए। इस दौरान  अभियान के जिला संयोजक श्यामसिंह हाडला, युधिष्ठर सिंह भाटी, अशोक भाटी, मुकेश ओझा, शंभु गहलोत, शंकरसिंह राजपुरोहित, गौरीशंकर देवड़ा, धनराज जाखड़, आदर्श शर्मा, संजय स्वामी, किशन भाटी, शक्तिसिंह शेरुणा, लक्ष्मीकांत सचदेव एवं जितेन्द्र आचार्य आदि उपस्थित रहे।

https://youtu.be/_FpdLymrhQI

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें