हर घर तिरंगा अभियान के तहत पीबीएम अस्पताल में निकली तिरंगा यात्रा देखे वीडियो
पीबीएम में बुधवार सुबह हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। आयोजन से जुड़े श्यामसुंदर सोनी ने बताया कि ट्रोमा सेंटर से मर्दाना विभाग के समक्ष स्थित गंगाद्वार शीतल जल कैम्पर स्थल तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।
तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र वर्मा, पीबीएम अधीक्षक डॉ. बीसी घीया, ट्रोमा सेंटर अधीक्षक डॉ. बीएल खजोटिया, ट्रोमा सेंटर के सीएमओ डॉ. एलके कपिल, भाजपा नेता मोहन सुराना, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल अध्यक्ष जुगल राठी के आतिथ्य में किया गया।
श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी ने बताया कि तिरंगा हाथों में लिए चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टूडेंट्स का हुजूम वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए पीबीएम के मर्दाना विभाग के समक्ष स्थित गंगाद्वार शीतल जल सेवा स्थल पहुंचा।
हमसे जुड़ें



