शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

शहर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ ने किया प्रदर्शन देखें वीडियो

Bikaner Aug 12, 2026 Super Admin 40
शेयर:
शहर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ ने किया प्रदर्शन देखें वीडियो

बीकानेर
टूटी सड़के कर रहीं पुकार
इधर भी पधारो सरकार
बीकानेर शहर की मुख्य सड़को के बुरे हाल खुले शिविर चैंबरों को लेकर ओबीसी प्रकोष्ठ ने किया रेलवे स्टेशन के आगे विरोध प्रदर्शन
बीकानेर की जनता को सड़को का अधिकार, नहीं बनने पर मुख्यमंत्री को दिखाए जाएंगे काले झंडे - उमा करल
सड़क बिजली पानी जनता का संवैधानिक अधिकार - मदन गोपाल मेघवाल
सरकार के पेट का पानी भी नहीं हिले चाहे जनता खाये हिचकोले - यशपाल गहलोत
ओबीसी प्रकोष्ठ बीकानेर द्वारा आज जिलाध्यक्ष उमा करल के नेतृत्व में बीकानेर के मुख्य बाजारों की बदहाल सड़कों के लिए स्टेशन रोड अम्बरवाला प्रतिष्ठान के आगे से स्टेशन के आगे तक पैदल मार्च कर विरोध प्रदर्शन कर मुक्त सड़को को तुरंत सुधारने की मांग की गई
 पैदल मार्च में अग्रिम पंक्ति में उमा करल, शहर जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत चल रहे थे उनके पीछे पंक्तिबद्ध तरीके से कांग्रेसजन चल रहे थे जो कि गगनभेदी नारे लगा रहे थे जिनमें
टूटी सड़के करती पुकार
इधर भी पधारो सरकार
सड़को पर भ्रष्ट्रचार नहीं चलेगा
मुख्यमंत्री मुर्दाबाद जिला प्रशासन मुर्दाबाद सरीखे नारे प्रमुख थे
ओबीसी जिलाध्यक्ष उमा करल ने कहा कि बीकानेर की जनता को भी साफ और सही सड़को पर चलने का अधिकार है जब सरकार के नाम पर सही सड़को को दुबारा बनाया जा रहा है तो बीकानेर की जनता के लिए भी सड़के बननी चाहिए और अगर सरकार आने से पहले स्टेशन रोड, कोटगेट, हॉस्पिटल रोड के ई एम रोड से सादुल सिंह सर्किल, स्टेशन के सामने गंगाशहर रोड, रानी बाजार चौराहा जैसी मुख्य सड़को को नहीं सुधारा गया तो मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए जाएंगे
जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि  सड़क पानी बिजली जैसे संवैधानिक अधिकारों से जनता को वंचित नहीं किया जा सकता जब स्वाधीनता दिवस के नाम पर करोड़ो रूपये खर्च किए जा रहे है तो जनता को राहत भी मिलनी चाहिए अन्यथा कांग्रेस जिला प्रशासन और सरकार से आर पार करने से पीछे नहीं हटेगी
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पीसीसी सदस्य यशपाल गहलोत ने कहा कि बड़ी बेशर्मी की बात जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है जहां हजारों की संख्या में जनता आती है वहां वो हिचकोले खाए और जहा चंद घंटों के लिए सरकार के प्रतिनिधि आयेंगे उनके पेट का  पानी भी नहीं हिलना चाहिए इसको बर्दाश्त नहीं किया जायेगा 
संगठन महासचिव नवीन जांगिड़ ने बताया कि विरोध प्रदर्शन करने वालो में पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस, मंडल अध्यक्ष मुबारक हुसैन, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ अध्यक्ष हसन अली गौरी, किशन जजांगिड़, सीता सुथार कमल ,सलमान खान ,सिकंदर अली, अयान ,हबीद ,गिरधारी ,हरिकिशन सोनी ,रितेश सेवक, रवि जनागल राहुल जादू संगत, अविनाश राठौर,संजय भाटी, शराफत खान

https://youtu.be/QG2kREPEy-Y

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें